Homeरोहतासहिन्दू जागरण मंच ने आतंकवाद के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च

हिन्दू जागरण मंच ने आतंकवाद के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च

हिन्दू जागरण मंच ने आतंकवाद के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च

पाकिस्तान का झण्डा एवं पुतला दहन किया गया
तेजस टूडे ब्यूरो
राकेश कुमार
सासाराम (रोहतास)। हिंदू जागरण मंच रोहतास के द्वारा पाकिस्तानी आतंकवादियों का पुतला एवं झंडा दहन किया गया। कुछ दिन पहले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों द्वारा 28 हिंदुओं के निर्मम हत्या के विरोध में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर झंडा एवं पुतला दहन कर आक्रोश जताया।
यह आक्रोश मार्च संकट मोचन हनुमान मंदिर फजलगंज से निकालकर जीटी रोड होते हुआ पोस्ट ऑफिस तक गया। इसमें मुख्य आयोजन करता हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अंकित पांडेय एवं युवा जिला संयोजक कुमार श्वेतांशु ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है। जब भारत को पाकिस्तान को करारा जवाब देना चाहिए और भारत सरकार को विश्व के नक्शे से आतंकवादियों के जनक पाकिस्तान को मिटाने का संकल्प लेना चाहिए।
इस आक्रोश मार्च में हिंदू जागरण मंच के प्रांत के अधिकारी अमन सिंह उपस्थित रहे। साथ ही आरएसएस के सेवा प्रमुख क्षितिज सिंह की मौजूदगी खास बनी रही। हिंदू जागरण मंच के अन्य सभी सदस्यगण पूरे जोश खरोस से अपने हाथों में बैनर, स्लोगन, नारे एवं ध्वज के साथ इस आक्रोश मार्च में और जान भर दिये। हिन्दू संगठन के सदस्य विश्व हिंदू परिषद, श्री शंकरपुरी तकिया की टीम, नगर पूजा समिति, हिंदू सेवा दल तकिया ने भी पूरा समर्थन दिया।
इस अवसर पर जनार्दन दुबे, डॉ. शिवनाथ चौधरी, अरुण कांस्यकार, सुनील बालाजी, भाई जितेंद्र, राजेश्वर चौरसिया, राकेश श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह, संदीप कुमार, मुरारी सिंह, विवेक विक्रम, सोनू सिंह, मनोज चंद्रवंशी, जितेंद्र मेहता, मुरारी कुमार, रौशन कुमार, रिशु कुमार, सुधांशु सिंह, सूरज श्रीवास्तव, सुशील कांस्यकार, विक्की कुमार, पुनीत पांडेय, सौरभ राज, प्रज्वल परमार, बीटू सिंह, रौनक पटेल, विशाल गुप्ता, अंबर कुमार, अंकित मौर्य, छोटे मेहता, छोटू कुमार, रुद्रांश पांडेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read