कांग्रेस कार्यालय में मनायी गयी लौहपुरूष सरदार पटेल की पुण्यतिथि
तेजस टूडे ब्यूरो
संजय तिवारी
सासाराम (रोहतास)। रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय इंदिरा गांधी आश्रम में देश के प्रथम गृहमंत्री महान स्वतंत्रता सेनानी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल पुण्यतिथि पर रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने किया। पुण्यतिथि समारोह की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि सरदार पटेल एक महान स्वतंत्रता सेनानी, सच्चे देशभक्त, राष्ट्र निर्माता एवं सजग प्रहरी थे। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर किया एवं देश के प्रथम गृहमंत्री बने। 556 देशी रियासतों का विलय उन्होंने भारत में कराया। कार्यक्रम में धनन्जय मेहता, प्रो राजेन्द्र सिंह, संजय तिवारी, राम नारायण राय, राधा प्रसाद, अवध किशोर राय, लोकेश तिवारी, शैलेन्द्र कुमार, दीपक कुशवाहा, राम अवतार राय सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









