HomeTrendingछठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को दी गयी बधाई, उत्तम स्वास्थ्य की हुई...

छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को दी गयी बधाई, उत्तम स्वास्थ्य की हुई कामना

  • छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को दी गयी बधाई, उत्तम स्वास्थ्य की हुई कामना

तेजस टूडे ब्यूरो
सुमलेश कुमार
खगड़िया, बिहार। लोक आस्था, श्रद्धा एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा पर राजेंद्र बाबू डेंटल हॉस्पिटल सहरसा की ओर से जिलेवासियों, छठ व्रतियों एवं समस्त शुभचिंतकों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर हॉस्पिटल के संचालक एवं सुप्रसिद्ध डेंटल सर्जन डॉ. अभिनव प्रकाश एवं डॉ. अंतिमा प्रकाश ने सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना किया। साथ ही कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति,आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम,भाईचारे,सामाजिक सद्भाव एवं एकता का संदेश देता है। डॉ. अभिनव प्रकाश एवं डॉ. अंतिमा प्रकाश ने छठ व्रतियों से अपील करते हुए कहा कि पर्व के दौरान स्वच्छता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कामना किया कि छठी मैया की कृपा सभी परिवारों पर बनी रहे और हर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आये।

 

 

 

 

Must Read