पतंजलि योग समिति ने पूर्णिमा पर किया हवन—पूजन
तेजस टूडे ब्यूरो
संजय तिवारी
सासाराम, रोहतास। पतंजलि योग समिति जिला रोहतास के तत्वाधान में रविवार को पूर्णिमा के शुभ अवसर पर यज्ञ हवन किया गया। प्रत्येक महीना के पूर्णिमा को पतंजलि आदर्श योग कक्षा एनिकट डिहरी में यज्ञ हवन किया जाता है।
यज्ञ हवन करने से वातावरण शुद्ध होता है एवं रोग नाशक किटाणुयों का नाश होता है। भारतीय संस्कृत में यज्ञ हवन का बहुत महत्व है हर शुभ कार्य में यज्ञ हवन किया जाता है। यज्ञ हवन में उपस्थित पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी उमाशंकर प्रसाद, यज्ञ करता कौशल कुमार सिंह, संतोष कुमार सोनी, बबन सिंह, ललन चौधरी, जितेंद्र सिंह, संजय कुमार, प्रभु नारायण शर्मा, अमित पासवान, अजय कुमार, दया कुमार सभी भाइयों ने मिलकर यज्ञ हवन किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA












