बोबिल पंचायत के हनुमाननगर में नम आंखों से हुई छठी मैया प्रतिमा की विदाई
तेजस टूडे ब्यूरो
सुमलेश कुमार
खगड़िया, बिहार। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के समापन के बाद बोबिल पंचायत के हनुमाननगर गांव में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ छठी मैया की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से छठी मैया को विदाई दी। विसर्जन यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे गांव में भक्तिमय एवं भावुक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने छठी मैया से अगले वर्ष पुनः आगमन करने तथा सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना किया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रशांत कुमार लड्डू, सचिव एवं समाजसेवी ऋषव कुमार, पूर्व समिति सदस्य जुगेश कुमार, मदन कुमार, राजीव कुमार, आलोक कुमार, विवेकानंद कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस दौरान समिति के सदस्यों ने आपसी सहयोग और बेहतर व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण ढंग से प्रतिमा विसर्जन संपन्न कराया।











