श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
धर्मेन्द्र सिंह
बिक्रमगंज/रोहतास। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत निज ग्राम बरना में भारत के महान मनीषी संत श्री 1008 श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के परम शिष्य श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी प्रपन्न श्री जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली शोभायात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। शोभायात्रा के दौरान महिला-पुरुष के साथ छोटे-छोटे बच्चे भी उत्साहित नजर आये। शोभायात्रा के दौरान पूरा आकाश जय श्री मन्नारायण के नारे से गुंजायमान हो रहा था। बताते चलें कि शोभायात्रा स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के निज ग्राम बरना यज्ञ स्थल से होते हुए बिक्रमगंज डिहरी मुख्य मार्ग पर स्थित सलेमपुर, धारुपुर, महुली एवं शहर के तेंदुनी चौक से होते हुए सभी श्रद्धालुओं के द्वारा कलश में गंगाजल लिए यज्ञ स्थल की ओर रवाना हुए। तत्पश्चात विद्वत जनों द्वारा शोभायात्रा के कलश का पूजन-अर्चन किया गया। उसके उपरांत श्री लक्ष्मी प्रपन्न श्री जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में कलश का पूजन-अर्चन कर शोभायात्रा यज्ञ स्थल की ओर रवाना हुआ। मौके पर समस्त ग्रामीण जनता सहित हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। इसकी जानकारी देते हुए यज्ञ समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि यज्ञ की शोभायात्रा 28 दिसंबर गुरुवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। इस महायज्ञ के पूर्णाहुति के साथ भंडारे का आयोजन 1 जनवरी 2024 को संपन्न होगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














