स्वामी शिवानन्द जी तीर्थ कालेज सासाराम में स्टार्टअप पॉलिसी पर कार्यशाला आयोजित
963205
स्वामी शिवानन्द जी तीर्थ कालेज सासाराम में स्टार्टअप पॉलिसी पर कार्यशाला आयोजित
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी
सासाराम/रोहतास। स्वामी शिवानंद जी तीर्थ कॉलेज सासाराम में बिहार स्टार्टअप पॉलिसी आउटरिच कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीतिश कुमार दुबे उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य विनोद शंकर पांडेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि नीतिश दुबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार की स्टार्टअप पॉलिसी का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ाना है।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बीज निधि (सीड फंड) के माध्यम से नए स्टार्टअप्स को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है जिससे युवा उद्यमियों को अपने विचारों को हकीकत में बदलने का मौका मिल रहा है। उन्होंने छात्रों को स्टार्टअप संस्कृति अपनाने और अपने इनोवेटिव आइडियाज पर काम करने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य विनोद शंकर पांडेय ने अकहा कि यह कार्यशाला छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जिससे वे स्टार्टअप और उद्यमिता के बारे में गहराई से समझ सकें। छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि वे मेहनत और सही योजना के साथ आगे बढ़ें तो वे सफल उद्यमी बन सकते हैं। कॉलेज में इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर जोर देते हुये भविष्य में और अधिक ऐसी कार्यशालाओं के आयोजन का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और अपने विचार साझा किये।
कार्यशाला को सफल बनाने में शुभम सिंह और रौशन कुमार का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ. किरण कुमारी, संजय सिन्हा, अनु पांडेय, प्रो. रमेश कुमार, प्रो. विनीता आनंद, प्रो. संजीव कुमार सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।