Homeबाराबंकीअन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कन्या पूजन सहित हुये तमाम विविध कार्यक्रम

अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कन्या पूजन सहित हुये तमाम विविध कार्यक्रम

अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कन्या पूजन सहित हुये तमाम विविध कार्यक्रम

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में महिला सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति सतीश चन्द्र शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी। कंपोजिट स्कूल कुरौली की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। रफी मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी अभिनय नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति अपनी दी।
मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देता हूं कि नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन और नारी सशक्तीकरण के लिये मिशन शक्ति का यह कार्यक्रम सरकार द्वारा लगातार चलाया जा रहा है। आजादी की लड़ाई में भी बहन बेटियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया और आजादी के बाद भी देश की प्रगति में बहन बेटियां अपना योगदान निभा रही है। नारी सुरक्षा के लिये केंद्र और प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किये है। यदि किसी बहन बेटी के साथ कोई घटना होती है तो अपराधियों को कठोर दण्ड दिया जाता है। आज बहन बेटियां स्वंय को सुरक्षित महसूस करती है, वह अपने विभिन्न कार्य क्षेत्रों से देर रात भी सुरक्षित घरों को लौटती है। उन्हें सरकार पर भरोसा है। सरकार अनेक प्रकार की योजनाओं के माध्यम से महिलाओ के स्वावलंबन हेतु प्रयासरत है। राज्यमंत्री ने मिशन शक्ति से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों द्वारा नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को साकार किया जा रहा है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राजरानी रावत अध्यक्ष जिला पंचायत, विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read