HomeChitrakootबजरंग बली के दिव्य दर्शन के लिये भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते...

बजरंग बली के दिव्य दर्शन के लिये भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं हनुमान धारा

बजरंग बली के दिव्य दर्शन के लिये भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं हनुमान धारा

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। हनुमान धारा मंदिर की 618 सीढियां चढकर अभी तक श्रद्धालुओं को दर्शन मिलते थे। अब रोप—वे से सुरक्षित और आसान तरीके से श्रद्धालु प्रभु दर्शन कर रहे हैं। 302 मीटर लम्बी रोप-वे के सफर में 500 श्रद्धालु प्रति घंटे में आ-जा सकते हैं। रोप-वे शुरू होने से यहां प्रतिदिन पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं को महज 5 मिनट में पहाड़ की चोटी पर पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन प्राप्त हो रहे हैं। एक मिनट को रोप-वे को बीच में रोका जाता है जिससे श्रद्धालु चित्रकूट के नैसर्गिक नजारों का भी दीदार करते हैं। नवरात्रि के पावन दिनों में भगवान बजरंगबली के दिव्य दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे है। हनुमान धारा के बारे में कहा जाता है कि जब बजरंगबली ने लंका में आग लगाई, उसके बाद उनकी पूंछ में लगी आग को बुझाने के लिए वो इस जगह आये जिन्हें भक्त हनुमान धारा कहते है। यह विन्ध्यास के शुरुआत में राम घाट से 4 किलोमीटर दूर है। एक चमत्कारिक पवित्र और ठंडी जल धारा पर्वत से निकलकर बजरंग बली की मूरत की पूँछ को स्नान कराकर नीचे कुंड में चली जाती है।
कहा जाता है कि जब बजरंग बली ने लंका में अपनी पूँछ से आग लगाई थी, तब उनकी पूँछ पर भी बहुत जलन हो रही थी। रामराज्य में भगवन श्रीराम से बजरंग बली विनती की जिससे अपनी जली हुई पूँछ का इलाज हो सके। तब श्रीराम ने अपने बाण के प्रहार से इसी जगह पर एक पवित्र धारा बनाई जो बजरंग बली की पूँछ पर लगातार गिरकर पूँछ के दर्द को कम करती रही। यह जगह पर्वत माला पर है। हनुमान धारा वर्तमान में यह चित्रकूट स्थान उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की कर्वी तहसील तथा मध्य प्रदेश के सतना जिले की सीमा पर स्थित है। यूं तो भारत में एक से बढकर एक बजरंग बली के भव्य मंदिर हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के बांदा से लगे मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित चित्रकूट धाम के हनुमान धारा मंदिर की बात ही कुछ और है। आज भी वहां बजरंग बली की बायीं भुजा पर लगातार जल गिरता नजर आता है। वहां विराजे बजरंग बली की आंखों को देख कर ऐसा लगता है, मानो हमें देखकर वह मुस्करा रहे हैं। साथ में भगवान श्रीराम का छोटा-सा मंदिर भी वहां है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read