सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
बेवफा प्रेमिका की हत्या करने की योजना बनाते तीन बदमाश गिरफ्तार | #TejasToday
जौनपुर। राजकरन नय्यर पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के प्रभावी निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्वेक्षण में निरीक्षक श्री पर्व कुमार सिंह SOG प्रभारी, उ0नि0 श्री रामजनम यादव सर्विलांस प्रभारी व थानाध्यक्ष बक्शा अजय कुमार सिंह मय हमराह पुलिस फोर्स के नौपेड़वा बाजार में मौजूद थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि कुछ बदमाश महिमापुर गाँव के मुन्सीलाल मौर्य के मकान के पीछे एकट्ठा है तथा उनके पास काफी असलहे है।
अन्धेरे में बैठकर डकैती की योजना बना रहे है। इस सूचना पर पुलिस टीम जैसे ही वहाँ पहुँची तो देखे कि 05 बदमाश आपस में एक सोनार के यहाँ बड़ी डकैती डालने की बात कर रहे है। पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी में ललकारा गया तो बदमाशों द्वारा पुलिस बल पर जान माने की नियत से फायर किया गया।
बैडमिंटन खिलाड़ी राजेश साहू की तरफ से आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | #TejasToday
पुलिस टीम द्वारा अपने को बचाते हुए तीन बदमाशों लालचन्द्र हरिजन ग्राम पूराबलई थाना बदलापुर जनपद जौनपुर, सौरभ गुप्ता ग्राम सेहमलपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर, निलेश कुमार उर्फ पंकज ग्राम पीथापुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को पकड़ लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से दो तमन्चा 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस व दो खोखा कारतूस, एक तमंचा, 12 बोर मय एक जिन्दा व खोखा कारतूस, चोरी की मोटर साइकिल एक, थाना क्षेत्र सिगरामऊ से लूट के 5000 रूपये नकद, मोबाइल 02 बरामद किया गया।
एसपी देहात त्रिभुवन सिंह ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ करने पर बताया कि इन लोगों की योजना था कि पहले बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर में पैसा एवं ज्वैलरी की लूट करने की योजना बनाया था। उसके बाद वाराणसी जनपद के फूलपुर में ज्वैलर्स के यहाँ डकैती करने की योजना थी। अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि जिला नोयडा गौतम बुध्द नगर में रहने वाले अपने मित्र के कहने पर उसकी प्रेमिका की हत्या करने की योजना थी, बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ ग्राम में शराब की दुकान को लूटने की योजना थी।
गिरफ्तार बदमाशों में लालचंद पर एसपी जौनपुर में 25 हजार इनाम घोषित किया। इसके उपर जिले में कुल नौ अपराधिक मुकदमें दर्ज है। इतने ही मुकदमें सौरभ गुप्ता पर भी है जबकि निलेश के उपर बस दो मुकदमे दर्ज है।


