सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
हवन पूजन व भजन संध्या के साथ तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव का हुआ समापन | #TejasToday
विपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केंद्र शीतला चौकियां धाम में तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव का समापन यज्ञ हवन पूजन व सांस्कृतिक भजन संध्या कार्यक्रम के साथ पूर्ण हुआ।
मन्दिर परिषद में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, राधारमण तिवारी, विनय त्रिपाठी, संजय माली, गुड्डू त्रिपाठी, अजय पांडे समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता लोग हवन पूजन में उपस्थित रहे।
बेवफा प्रेमिका की हत्या करने की योजना बनाते तीन बदमाश गिरफ्तार | #TejasToday
शीतला माता मन्दिर व क्षेत्र के काल भैरव मन्दिर, काली मन्दिर व हनुमान जी मन्दिर को भी अनेक प्रकार के फूलों व आकर्षण झालर लाइट की रोशनी से सजाया गया था। 25 जनवरी को साम 7 बजे भजन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता कलाकार आशीष माली व के साथ सहयोगी कलाकारों ने देवी भजनों व देशभक्ति गीत नृत्य की भक्तिमय प्रस्तुति कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर हजारों की संख्या में दर्शक पंडाल में उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपस्थित जनपद के जिला अधिकारी मनीष वर्मा, पुलिस अधीक्षक राज करन नैयर, शहरी नगर विकास मंत्री गिरीश चंद्र यादव समेत जिले के कई अधिकारी समेत हजारों की संख्या में भक्तजन श्रीगार महोत्सव में शामिल हुए।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट







