पुजारी की हत्या कर मंदिर का घण्टा ले उड़े चोर
गोविन्द वर्मा
निंदूरा, बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने पुजारी की हत्या कर मंदिर का घंटा सहित अन्य सामान चोरी करने में कामयाबी हासिल की है। सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में दहशत पैदा हो गई।

मामला थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव का है जहां गांव के ही मंदिर पर बीती रात पहुंचे चोरों ने तखत पर सो रहे पुजारी बालक दास के सिर पर लगातार वार कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद चोर मंदिर में लगा घण्टा सहित अन्य कई सामान उठा ले गए। सुबह जब ग्रामीण मंदिर पर पूजा करने पहुंचे तो वहां पर पुजारी का शव देखकर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ ही आला अधिकारियों ने भी मौके का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा हत्याकांड के जल्द खुलासे की बात कही गई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















