Homeहरदोईपुलिस बोर्ड लगाकर लोगों को हेलमेट पहनने के लिये कर रही जागरूक

पुलिस बोर्ड लगाकर लोगों को हेलमेट पहनने के लिये कर रही जागरूक

पुलिस बोर्ड लगाकर लोगों को हेलमेट पहनने के लिये कर रही जागरूक

हरदोई। पिहानी पुलिस ने लोगों को हेलमेट लगाने को जागरूक करने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है। ग्रामीण व कस्बे के चौराहों पर स्लोगन व नियमों के बोर्ड लगाकर लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक कर रही है। पुलिस की ओर हेलमेट लगाने के लिए में जागरूकता बोर्ड लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

बोर्ड में लिखे गए स्लोगन लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित कर रहै है। बोर्ड पर छपी बच्चों की ओर से मार्मिक अपील श्पापा मोटरसाइकिल चलाने पर हेलमेट जरूर लगाना, आप मेरा भरोसा हो ने लोगों के दिल को छू लिया। मौजूद लोगों ने पुलिस को आश्वासन दिया कि वह हेलमेट अवश्य लगाएंगे। कोतवाल डीके सिंह में शासन व प्रशासन के मंशानुकूल कार्य करते हुए कस्बा इंचार्ज प्रवीण कुमार, उपनिरीक्षक नरेंद्र सैनी, हेड मोहर्रिर राजेंद्र सैनी, उपनिरीक्षक अनिल सिंह, एसएसआई रमेश सिंह, विनोद त्रिपाठी समेत कई पुलिसकर्मी जगह-जगह बोर्ड लगवाकर हेलमेट के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

पुलिस की इस पहल की लोगों ने खूब सराहना की। पुलिस की ओर से इन दिनों यातायात के दौरान हेलमेट पहनने, ओवरलोडिंग, नशा करके वाहन चलाने जैसे विषयों पर बस स्टैंड सल्लिया रोड, बंदर पार्क समेत 15 जगहों पर लगाए जा रहे हैं। बोर्ड में छपे स्लोगनों का इस प्रकार चयन किया गया है जिस पर न चाहते हुए भी लोगों का ध्यान चला जा रहा है। हेलमेट है जरूरी, न समझो मजबूरी। सड़क सुरक्षा नियमों का करो सम्मान, दुर्घटना में न गंवाओ अपनी जान जैसे स्लोगन लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। बस स्टैंड पर राहगीर ने फ्लैक्स पर छपे स्लोगन की मोबाइल से फोटो खींचते नजर आये।
हेलमेट आईएसआई मार्का होना क्यों जरूरी?
कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि सरकार ने बिना आईएसआई मार्का हेलमेट की बिक्री पर सितंबर माह से रोक लगा दी है। ऐसे में जो भी हेलमेट बेचे जा रहे हैं, वह आईएसआई मार्क वाले ही हैं। इसमें लगा शीशा अच्छी क्वालिटी का और मजबूत होता है। इसकी विजिबिलिटी भी क्लियर होती है। इसे पहनने के बाद बाहर की आवाज सुनाई पड़ती है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष के आंकड़ों को देखने से पता चलता है कि पिहानी कोतवाली के अंतर्गत 37 सड़क हादसे हुए थे जिनमें 18 लोगों को जान गंवानी पड़ी। इनमें 50 फीसद ऐसे थे जिन्होंने हेलमेट या सीट बेल्ट नहीं लगाए थे। सर्वे के दौरान पाया गया है कि हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने पर सड़क हादसे में 50 से 60 फीसद मृत्यु की संभावना कम हो जाती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read