रूपये के लेन—देन के विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट
सुनील कुमार
नवादा, बिहार। जिले के हिसुआ प्रखंड के छतिहर पंचायत के छतिहर गाँव में रूपये के लेन-देन के कारण हुए विवाद में एक पक्ष के एक महिला सहित 3 लोगों को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया है जहाँ महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में पीड़ित विकास कुमार ने बताया कि पड़ोस के ही रिश्ते के चाचा नन्हेश कुमार चौधरी अपना बकाया रुपया मांगने लगा जिस पर मैं भी अपना बकाया रुपया मांग बैठा। बस इसी बात को लेकर चाचा नन्हेश चौधरी अपनी पत्नी गीता देवी और पुत्र मनीष कुमार के साथ मिलकर लाठी, डंडे, ईंट, पत्थर से हम लोगों के ऊपर अचानक हमला बोल दिया। भागने के क्रम में ईंट फेककर हम लोगों को मारने लगा जिसके कारण मेरी मां रीता देवी पति अशोक चौधरी, मेरा भाई सोनू कुमार और मेरा सिर फट गया। मेरी मां लहूलुहान होकर उसी जगह गिर पड़ी। उसके बाद भी वह लोग मेरी मां को पिटता रहा। यह पूरा घटनाक्रम पंचायत के सरपंच अजय कुमार के आंखों के सामने हुआ है। घटना में घायल महिला रीता देवी की स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों नें बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर कर दिया। पीड़ित नें हिसुआ थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















