JAUNPUR NEWS : मत्स्य प्रसार अधिकारी का हुआ आकस्मिक निधन
रामलीला देखकर पहुंचे घर तो बिगड़ी तबियत
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के महरौड़ा गाँव निवासी केशव प्रसाद बिन्द मत्स्य प्रसार अधिकारी गुजरताल पर तैनात थे। बीती रात अचानक तबियत खराब से मौत हो गई। बताया जाता है कि रात में गाँव में रामलीला मंचन देख जब घर लौटे तो अचानक तबियत खराब हुई और मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार क्षेत्र के उक्त गाँव निवासी केशव प्रसाद बिन्द (28 वर्ष) मृतक आश्रित पर गाँव के बगल स्थित गुजरताल में मत्स्य प्रसार अधिकारी के रूप में तैनात थे। बताया जाता है कि गाँव मे चल रही रामलीला मंचन देखकर घर लौटे तो अचानक तबियत बिगड़ने लगी। परिजनों ने नगर के एक निजी अस्पताल ले गए डॉक्टरों ने जौनपुर के लिए रेफर कर दिया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक की शादी मार्च मे होना तय थी जिसकी तैयारियां चल रही थीं। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस से परिजनों ने पोस्टमार्टम की मांग किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि परिजनों के तरफ से किसी तरह का कोई आरोप नहीं है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















