दम्पत्ति के साथ मामा ससुर सहित परिजनों ने की मारपीट
सुनील कुमार
नवादा, बिहार। मामा ससुर के घर पहले से रखे हुए अपने सामान को लाने गए भांजा एवं उसकी पत्नी के साथ मामा और उसके परिजनों ने मिलकर किया मारपीट जिसके कारण महिला को अंदरुनी काफी चोट आई है। घटना के संबंध में पीड़ित महिला प्रहलाद कुमार की पत्नी रानी कुमारी ने बताया कि यहां हमारा घर नहीं है। कुछ दिन पूर्व हम लोग यहां किराए के मकान में रहा करते थे। बीच में किसी काम से हम लोगों को अपना पैतृक गांव जाना पड़ा तब हम लोगों ने अपना किराए का कमरा खाली करते वक्त अपना सारा सामान मामा ससुर के घर रख दिया था। जब अपना सामान मांगने मामा ससुर के दरबार चौक स्थित घर पर गई तो हम दोनों पति-पत्नी को देखते ही मामा ससुर का बेटा धीरज कुमार, शिवम कुमार, शिवपूजन, अर्चना कुमारी तथा मौसी सास हम दोनों पति-पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे जिसके कारण मेरे सीने एवं पेट में काफी दर्द होने लगा। बाद में घर आने पर मामा ससुर भी मारपीट करने लगे। मोहल्ले वाले के सहयोग से हम दोनों पति-पत्नी को सुरक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिसुआ लाया गया। हालांकि इलाज के दरमियान अस्पताल पहुंचकर आरोपियों द्वारा यहां भी गाली गलौज किया गया। बाद में अस्पताल कर्मियों के हस्तक्षेप के बाद सभी आरोपी बाद में देख लेने की धमकी देते हुए चला गया। घटना के बाद से पीड़ित दंपति काफी डरा-सहमा हुआ है। पीड़ित दंपति ने हिसुआ थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की माँग किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















