विद्युत विभाग के कार्याें की डीएम ने की समीक्षा

विद्युत विभाग के कार्याें की डीएम ने की समीक्षा

लापरवाह अवर अभियन्ता को दी गयी नोटिस
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने विद्युत विभाग के कार्याें एवं जिले में सुचारु विद्युत आपूर्ति पर समीक्षा किया जहां रामसनेही घाट खण्ड को निर्धारित रोस्टर अनुरूप विद्युत आपूर्ति कराये जाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही कहा कि इस समय आंधी-पानी का मौसम चल रहा है। मौसम भी गर्म है। लोगों को अपेक्षाकृत अधिक विद्युत आपूर्ति की आवश्यकता है। किसी भी अपरिहार्य ब्रेकडाउन को तुरन्त अटेण्ड किया जाय। क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को तुरन्त बदला जाये। सभी अधीनस्थों को निर्देशित किया गया कि सभी लोग जनता से संवाद बनाये रखें एवं उपकेन्द्रों पर फोन अवश्य अटेण्ड किया जाय। फतेहपुर खण्ड के अन्तर्गत क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर 4 दिन बाद बदले जाने एवं दूसरे प्रकरण में ग्राम पडरियाडीह में 25 केवीए का परिवर्तक न बदले जाने एवं तीसरे प्रकरण में लखनऊ-कुर्सी-महमूदाबाद हाईवे पर टिकैतगंज में भारत पेट्रोल पम्प के पास विद्युत विभाग की लापरवाही जैसी समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों में एक ही अवर अभियन्ता की लापरवाही प्रदर्शित होने पर अधिशासी अभियन्ता फतेहपुर को सम्बन्धित अवर अभियन्ता को शो-कॉज जारी करने एवं जेई का वेतन रोकने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी ने जनपद की अन्य विभागों की निर्माणाधीन परियोजनाओं में भी विद्युत विभाग से यदि कोई कार्य अपेक्षित है तो उन्हें समयबद्ध पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देशित किया। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया कि वर्तमान में बारिस के साथ गर्मी भी पड़ रही है जिससे जनजीवन त्रस्त है। ऐसे में सुचारु विद्युत आपूर्ति बनाये रखना अति आवश्यक है। विद्युत विभाग के सभी लोग इस समय युद्ध स्तर पर कार्य करें। सभी की फोन काल्स अटेण्ड हों एवं आने वाली विद्युत समस्याओं को तुरन्त दूर कराकर ग्रामीण क्षेत्र में 18 घण्टे विद्युत आपूर्ति करायी जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, अधीक्षण अभियन्ता इं. राजबाला, अधिशासी अभियन्ता विद्युत इं. घनश्याम त्रिपाठी, इं. विमलेश इं. खालिद सिददीकी, इं. अनुज गुप्ता, इं. नीरज सिंह गर्ग, इं. राघवेन्द्र प्रताप सिंह, इं. अमितेश्वर गोस्वामी, इं. राजेश कुमार सहित अन्य विद्युत विभाग के अधिकारी व कार्यदायी संस्थाएं मौजूद रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA