कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ

कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
निन्दूरा, बाराबंकी। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के बिसई गांव स्थित नवहई बाबा प्रसाद दास की कुटी पर गंगा दशहरा के उपलक्ष में छः दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं सीताराम प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ किया गया। महायज्ञ के पहले दिन शनिवार को गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं बच्चे पुरुष भारी संख्या में मौजूद रहे।मंदिर परिसर से जय श्रीराम के जयघोष के साथ निकली गई कलश यात्रा मिर्जापुर मोहनपुर पीरा नगर रहीमाबाद कुतलूपर पहाड़पुर आदि गांवों से होते हुए शारदा नहर पर पहुंची। जहां आचार्य सुशील महाराज व हनुमानगढ़ी के गद्दी नशीन श्री प्रेम दास महाराज के उत्तराधिकारी डॉ महेश दास महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा मंदिर परिसर स्थित यज्ञ मंडप पहुंची। विधि-विधान से पूजन कर यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया गया। इस मौके पर हनुमानगढ़ी के उत्तराधिकारी महेश दास महाराज, उपेंद्र दास महाराज, मामा दास पहलवान, राकेश दास, लवकुश दास, यशोदा नंदन दास, आचार्य सुशील दास, राणा दास, राकेश यादव, परिक्रमा यादव सहित सैकड़ों महिला, पुरुष व बच्चे भक्त उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA