HomeTrendingपूरनपुर में भाकियू चढूनी का हल्ला बोल, तहसील गेट बन्द करके दिया...

पूरनपुर में भाकियू चढूनी का हल्ला बोल, तहसील गेट बन्द करके दिया धरना, हाईवे जाम की चेतावनी

  • पूरनपुर में भाकियू चढूनी का हल्ला बोल, तहसील गेट बन्द करके दिया धरना, हाईवे जाम की चेतावनी

तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। मंडी समिति में धान खरीद में हो रही अव्यवस्थाओं से नाराज भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 12:30 बजे किसानों ने तहसील गेट बंद कर धरना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान एसडीएम द्वारा धरने पर बैठे किसानों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी देने से मामला और बिगड़ गया। चेतावनी से आक्रोशित किसान और भड़क उठे। हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाल पवन पांडे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझा-बुझाकर स्थिति को संभाला। इसके बाद तहसील गेट खुलवाया गया और धरना समाप्त कराया गया।
धरना समाप्त होने के बाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और दो दिन के भीतर समस्याओं के समाधान की मांग किया।
भाकियू चढूनी ने स्पष्ट चेतावनी दिया कि यदि दो दिन में धान खरीद की अव्यवस्थाओं का समाधान नहीं हुआ तो सोमवार को हाईवे जाम कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहीं इस पूरे मामले पर नवागत एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने कहा कि उन्होंने अभी हाल ही में कार्यभार ग्रहण किया है। किसानों की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है और जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सबकी नजर टिकी है।

 

 

 

 

 

Must Read