HomeTrendingएसपी के दिशा निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर ने शुरू की...

एसपी के दिशा निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर ने शुरू की जांच

  • एसपी के दिशा निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर ने शुरू की जांच

तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। जनपद में कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के कस्बा जहानाबाद बाजार में बीच बाजार में हंगामा कर मोटरसाइकिल सवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों/पीड़ित पक्ष के कथित आरोप के अनुसार जहानाबाद थाने के पास बीच बाजार में एक मोटरसाइकिल छू जाने को लेकर थाना जहानाबाद में तैनात सादा वर्दी में सिपाही उदय शर्मा के द्वारा मोटरसाइकिल सवार युवक के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया है। कथित तौर पर आरोप है कि सिपाही उदय शर्मा के द्वारा मारपीट के बाद युवक को थाने में बिठाया गया। घटना के बाद बाजार में कुछ देर अफरा-तफरी रही और व्यापारियों में आक्रोश देखा गया। मामला थाना जहानाबाद क्षेत्र के कस्बा बाजार का बताया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव की दिशा निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर नताशा गोयल द्वारा पूरे प्रकरण पर जांच की जा रही है। जांच के दौरान सीओ सदर के द्वारा बाजार के व्यापारियों से घटना के संबंध में जानकारी भी जुटाई गई है। सिपाही उदय शर्मा के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी, यह जांच का विषय बना हुआ है।

 

 

 

 

 

Must Read