HomeTrendingअपर जिला कृषि अधिकारी ने राजकीय बीज गोदाम का किया निरीक्षण

अपर जिला कृषि अधिकारी ने राजकीय बीज गोदाम का किया निरीक्षण

  • अपर जिला कृषि अधिकारी ने राजकीय बीज गोदाम का किया निरीक्षण

तेजस टूडे सं.
महेश वर्मा
बृजमनगंज, महराजगंज। स्थानीय क्षेत्र में सिथत राजकीय कृषि रक्षा इकाई का शनिवार को अपर जिला कृषि अधिकारी ने निरीक्षण कर बीज उपलब्धता का जायजा लिया। अपर जिला कृषि अधिकारी सुमित निषाद ने कृषि रक्षा इकाई के गोदाम का निरीक्षण करते हुए बीज की उपलब्धता, पंजीकरण व वितरण के बारे में जानकारी लिया। उन्होंने किसानों से सीएससी सेंटर व कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाने की अपील की। और योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। गोदाम प्रभारी से मिनी किट का सौ प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। अपर जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गोदामों पर गेहूं के बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए है। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी कृषि सच्चिदानंद कुमार, गोदाम इंचार्ज अमित पासवान, हौसला प्रसाद, योगेश चौरसिया सहित अन्य मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Must Read