HomeTrendingप्रख्यात भजन गायक शेखर जायसवाल की भक्तिमय प्रस्तुतियों पर झूमे लोग

प्रख्यात भजन गायक शेखर जायसवाल की भक्तिमय प्रस्तुतियों पर झूमे लोग

  • प्रख्यात भजन गायक शेखर जायसवाल की भक्तिमय प्रस्तुतियों पर झूमे लोग

  • सार्वजनिक रामलीला समिति ट्रस्ट का श्रीराम राज्याभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न

तेजस टूडे ब्यूरो
प्रयागराज। सार्वजनिक रामलीला समिति ट्रस्ट नैनी की ओर से भगवान श्रीराम के विजय एवं राज्याभिषेक के उपलक्ष्य में विशाल भक्तिमय कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम को लेकर रामभक्तों में विशेष उत्साह देखा गया और आयोजन स्थल पर भक्ति एवं श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। आयोजन को भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे थे। समिति के अध्यक्ष राकेश जायसवाल के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने के लिए समर्पण भाव से जुटे रहे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उत्तराखंड के प्रख्यात भजन गायक शेखर जायसवाल की सुमधुर एवं भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति रही। उन्होंने गणेश वंदना से अपनी प्रस्तुति का आगाज़ किया। इसके बाद “मेरी झोपड़ी के भाग खुल जायेंगे, मेरे राम आयेंगे”, “मेरा भोला ना माने”, मेरे भोले तुझे ये कसम है, अपने चरणों का दास बना ले” आदि भजनों पर लोग झूमते रहे। उनके भजनों में भगवान श्रीराम की महिमा, विजय और राजतिलक के प्रसंगों को भक्तिमय शैली में प्रस्तुत किया गया जिससे पूरा पंडाल भक्ति में डूबा रहा। भजन संध्या से पूर्व भगवान राम का राजतिलक का मंचन किया गया। इस मौके पर समिति के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के अलावा हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Must Read