HomeTrendingवोट बढ़ाओ अभियान: बूथों पर पहुंचे वरिष्ठ सपा नेता रफीक अंसारी

वोट बढ़ाओ अभियान: बूथों पर पहुंचे वरिष्ठ सपा नेता रफीक अंसारी

  • वोट बढ़ाओ अभियान: बूथों पर पहुंचे वरिष्ठ सपा नेता रफीक अंसारी

तेजस टूडे ब्यूरो
नजीबाबाद, बिजनौर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशा-निर्देशों के क्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हाजी रफ़ीक़ अंसारी ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से मुलाकात करके मतदाता सूची और विशेष ‘वोट बढ़ाओ अभियान’ के तहत चल रही प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम जुड़वाने तथा सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल किए जाने से जुड़ी प्रगति का जायजा लिया। श्री अंसारी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि हर एक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो, ताकि कोई भी व्यक्ति अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र की रक्षा और हर पात्र नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

 

 

 

 

Must Read