दुकान खुलते ही आबकारी अधिकारी ने मारा छापा
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। ज़िलाधिकारी के निर्देशानुसार आबकारी अधिकारी द्वारा फतेहपुर तहसील की देशी शराब दुकान अनवारी, कम्पोजिट शॉप अनवारी देशी शराब दुकान कुर्सी तथा कम्पोजिट शाप कुर्सी पर आबकारी निरीक्षक फतेहपुर के साथ दुकान खुलते ही छापा मारकर निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के पूर्व दुकान पर टेस्ट परचेजिंग कराई गयी, शराब सही रेट पर बिक्री होते पायी गयी। दुकानों पर गोपनीय टेस्ट परचेजिंग की गयी तो कहीं भी ओवररेटिंग नहीं पाई गई, दुकानों पर सीसीटीवी संचालित पाये गये। दुकानों पर रखे मदिरा के क्यूआर कोड सही लगे पाए गये। मदिरा की बिक्री पीओएस से ही करने की हिदायत दी गयी तथा इस सम्बंध में उन्हें मशीन से स्टॉक व बिक्री करने के लिए निर्देशित किया गया। स्टाक रजिस्टर अपडेट पाया गया तथा दुकान पर रखे स्टॉक से सत्यापन कराया गया। दुकान के आसपास साफ सफ़ाई के लिए निर्देश दिये गए। दुकान के आसपास गंदगी पाए जाने पर कम्पोजिट शाप कुर्सी व कम्पोजिट शाप अनवारी के विरुद्ध नोटिस जारी की गई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






