HomeFirozabadलोक अदालत के प्रचार वाहन को न्यायाधीश ने दिखायी हरी झण्डी

लोक अदालत के प्रचार वाहन को न्यायाधीश ने दिखायी हरी झण्डी

लोक अदालत के प्रचार वाहन को न्यायाधीश ने दिखायी हरी झण्डी

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय लोक अदालत (10 मई) के प्रचार-प्रसार के लिए जनपद न्यायालय परिसर से विशेष प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष की अगुवाई में यह वाहन जनपद की सभी तहसीलों और ब्लॉकों में प्रचार करेगा।प्रचार वाहन का उद्देश्य जनमानस को यह जानकारी देना है कि 10 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के विवादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से किया जाएगा। इस दौरान दीवानी, फौजदारी, वैवाहिक, उत्तराधिकार, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, बैंक, मोबाइल कंपनी, बिजली, घरेलू हिंसा, भरण-पोषण आदि से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज अतुल चौधरी ने बताया कि यह वाहन ब्लॉक व तहसील स्तर तक जाकर लोगों को लोक अदालत के लाभों से अवगत कराएगा। लोक अदालत न्याय सुलभ कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माध्यम है जहां पक्षकारों को समय और धन की बचत के साथ त्वरित समाधान मिलता है। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी और पैरा विधिक स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे। प्रचार अभियान से लोगों में जागरूकता बढ़ने और बड़ी संख्या में मामलों के समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read