Homeबाराबंकीमनुष्य शरीर किराये का मकान है: पंकज महराज

मनुष्य शरीर किराये का मकान है: पंकज महराज

मनुष्य शरीर किराये का मकान है: पंकज महराज

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा/राकेश शर्मा
दरियाबाद/रामसनेही घाट, बाराबंकी। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के मुख्यालय मथुरा से संस्थाध्यक्ष संत पंकज जी महाराज के सानिध्य में चल रही 57 दिवसीय आध्यात्मिक जनजागरण यात्रा ने विकास खण्ड दरियाबाद के ग्राम विश्रामपुरवा पतुलकी में पड़ाव किया। हजारों की संख्या में बहनों, भाईयों ने पुष्प वर्षा व गाजे-बाजे से यात्रा का स्वागत किया।
आयोजित सत्संग सभा को सम्बोधित करते हुये संत पंकज जी ने कहा संतों महात्माओं के सत्संग में किसी व्यक्ति विशेष, धर्म जाति की निन्दा आलोचना नहीं की जाती हैं यहाँ तो परमात्मा की भक्ति का शौक पैदा किया जाता है। पैदा होने से पहले सबने भगवान से यह वादा किया था कि हमको अबकी बार मनुष्य शरीर दे दीजिये, हम आप का भजन भक्ति करेंगे लेकिन जब बड़े हुये तो वादे को भूल कर दुनिया के सामानों को इक्ट्ठा करने लगे। शराबों, कबाबों, मांस मदिरा में सुख ढूढ़ने की कोशिश करने लगे। चरित्र पतन जैसे कार्यों से सुख कैसे मिलेगा। यह शरीर किराये का मकान है श्वांसों का भण्डार जब खाली होगा तो जीवन लीला समाप्त हो जायेगी। यमदूत आप की जीवात्मा को धर्मराज की कचहरी में पेश कर देंगे। आपके अच्छे बुरे कर्मों का हिसाब हो जायेगा। धर्मराज सजा सुना देंगे ले जाओ इनको फला नर्क में डाल दो क्योंकि इन्होंने हमारी दी हुई पाक साफ शरीर को बुरे कर्मों से गंदा कर दिया। उन्होंने श्रीमद् भगवत गीता की पंक्तियाँ ‘‘नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनंदहति पावकः।’’
उद्धृत करते हुये कहा कि जब आत्मा अजर अमर है और शरीर यहीं छूट गया तो किसको नर्कों में सजा मिलेगी। इस विषय पर प्रकाश डालते हुये कहा कि हमारी आप की जीवात्मा चार प्रकार की शरीरों में बन्द है पहला कारण शरीर, दूसरा सूक्ष्म शरीर, तीसरा लिंग शरीर और चैथा पंच भौतिक शरीर जिसमें आप रह रहे हैं। मृत्यु के उपरान्त जीवात्मा को लिंग शरीर में सुख-दुख भुगतायें जाते हैं जो आपकी शरीर से बिल्कुल मिलती जुलती है। संत महात्मा जब नर्कों में जीवों को मिल रही कठोर यातनाओं को देखते हैं तो द्रवित होकर सचेत करते हैं कि ‘‘दिवस बिताया खाय कै, रात गवाईं सोय, हीरा जनम अमोल था कौड़ी बदले जाय।’’ उन्होंने कलियुग की सरल साधना का रास्ता सुरत-शब्द योग (नाम योग) का रास्ता बताया जिसे गृहस्थ आश्रम में रहकर आसानी से किया जा सकता है। रास्ता सच्चा है करेंगे तो अनुभव होगा।
उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त हिंसा और अपराध की घटनायें अशुद्ध खान-पान के कारण हैं। मांसाहार के कारण पशु पक्षियों के कीटाणु मनुष्य शरीर में प्रवेश कर जायेंगे तो न मनुष्य की दवा काम करेगी, न पशु पक्षियों की दवा काम करेगी। परिणाम यह होगा कि नई-नई बीमारियां पैदा होंगी। उन्होंने बाबा जयगुरुदेव जी महाराज की भविष्यवाणियों को स्मरण कराते हुये बताया कि सन 1973 में जोधपुर के रामलीला मैदान में सत्संग करते हुये बताया था कि अगर लोगों ने मांस, मछली, अण्डे खाना नहीं छोड़ा तो आगे एक ऐसी बीमारी आयेगी जब लोग लम्बी-लम्बी श्वांस लेकर मर जायेंगे। उसका दृश्य गत वर्षों में लोगों ने देखा।
उन्होंने कहा कि चरित्र उत्थान समय की मांग है। चरित्र मानव धर्म की सबसे बड़ी पूंजी है। भगवान की भक्ति के लिये शाकाहारी, सदाचारी व नशामुक्त होना जरूरी है। आपस में मिलजुल कर रहें, निःस्वार्थ भाव से एक-दूसरे की सेवा करें। सभी महापुरुषों ने अहिंसा को परम धर्म बताया। अच्छे समाज के निर्माण मंें भागीदार बनें। शांति व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा।
संस्थाध्यक्ष ने जयगुरुदेव आश्रम मथुरा में बनें वरदानी जयगुरुदेव नाम योग साधना मन्दिर के बारे में बताते हुये कहा कि यहां बुराईयां चढ़ाने पर मनोकामना की पूर्ति होती है। इसी प्रकार उ.प्र. के जिला इटावा की भरथना तहसील के अन्तर्गत जयगुरुदेव जन्म भूमि पर बाबा जयगुरुदेव मन्दिर बना है जहां सभी धर्मों, जातियों के लोग आते हैं तथा संस्था के धर्मादा कार्यों की चर्चा किया।
इस अवसर पर रामचन्द्र यादव, प्रताप बहादुर वर्मा, सोनू सिंह यादव, अशोक चैहान, साधू शरण, सरजू प्रसाद, वीरेन्द्र वर्मा, सहयोगी संगत जौनपुर के अध्यक्ष ऋषिदेव श्रीवास्तव, राम सागर यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद जनजागरण यात्रा अगले पड़ाव मालिनपुर ब्लाक दरियाबाद के लिये प्रस्थान कर गई। बताया गया कि रविवार को अपन्ह 12.30 बजे से सत्संग कार्यक्रम आयोजित है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read