विद्या ज्ञान परीक्षा उत्तीर्ण कर अनन्या यादव ने लहराया परचम
963160
विद्या ज्ञान परीक्षा उत्तीर्ण कर अनन्या यादव ने लहराया परचम
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय विद्यालय टेकुआपाती सहजनवां की कक्षा पांचवीं की छात्रा अनन्या यादव पुत्री राम नरायण यादव ने विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा तथा मुख्य परीक्षा को उत्तीर्ण कर कक्षा षष्ठी में प्रवेश प्राप्त कर विद्यालय परिवार एवं सहजनवां ब्लाक का नाम रौशन किया है।
विद्या ज्ञान में कक्षा 6 से 12 तक की विश्वस्तरीय एवं उत्कृष्ट आवसीय शिक्षा नितान्त: निशु:ल्क प्रदान की जाती है जिसमें शिक्षा, छात्रावास, भोजन, यूनिफ़ॉर्म, पुस्तकें, कम्प्यूटर शिक्षा, खेल, कूद, संगीत शिक्षा, नेतृत्व विकास आदि की नि:शुल्क सुविधा सम्मिलित हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के साथ सामाजिक भागीदारी कार्यक्रम में शिव नाडर फ़ाउन्डेशन ने 2009 में विद्याज्ञान परियोजना किया था।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी यज्ञ नारायण वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष महेश शुक्ला, ब्लॉक मंत्री अच्यूता नंद त्रिपाठी, ग्राम प्रधान राम प्रसाद, इ०प्र० ब्यास यादव, समस्त एआरपी गण सभी संकुल शिक्षकों तथा अंजली सिंह, आभा सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, नुसरत जहाँ, ममता यादव, निशा यादव, विनोद सिंह, प्रतिभा यादव ने अनन्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।