शोकाकुल परिजनों से मिलकर पूर्व सांसद ने ढांढस बंधाया
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
ओरन, बांदा। पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल कस्बे में पिछले हफ्ते कस्बे के चिरऊ तालाब में नहाते समय दो बच्चों के डूबने से मौत पर उनके परिजनों से मिलकर शोक जताते हुए ढांढस बंधाया। साथ ही जल्द सरकारी मदद के साथ प्रधानमंत्री आवास दिलाने का भरोसा दिया। मृत बालक ज्ञान बाबू के पिता जय किशोर उर्फ बतनू एक पैर से विकलांग है।
ओरन कस्बे के चौराहे में अपनी एक चाय पान की दुकान रखकर परिवार के कुल 8 सदस्यों का भरण पोषण करता है। रहने के लिए आवास भी नहीं है। नगर पंचायत की भूमि पर टट्टा—फट्टा लगाकर किसी तरह निवास करता है। इस तरह की बरसात में जगह-जगह से बरसाती फटी होने के कारण पूरे घर में पानी गिरता है। उसके 3 पुत्रों में छोटा पुत्र ज्ञान बाबू जो 12 वर्ष व कक्षा 5 का विद्यार्थी अपने मित्र नीशू पुत्र जुगल यादव के साथ पिछले हफ्ते चिरऊ तालाब नहाने गये थे जहां पैर फिसलने से दोनों की तालाब में डूबकर मौत हो गई थी। पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने उनके आवास में अंदर जाकर देखा तथा भरोसा दिलाया कि मैं प्रधानमंत्री आवास का प्रयास करके तुम्हें दिलवाऊंगा। मृतक के पिता जय किशोर उर्फ बतनू तथा मृतक का बड़ा भाई आशीष शिवहरे जो भाजपा का बूथ अध्यक्ष भी है, ने पूर्व सांसद से अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि अगर हमें आवास मिल गया तो कम से कम सुकून से रात में सो तो सकते हैं, अन्यथा बरसात में बैठे रहते हैं। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी, शक्ति सिंह, साकेत बिहारी शिवहरे, राजकुमार त्रिपाठी, शिवाकांत, रसिक शिवहरे, शनी सिंह, आशू शिवहरे आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









