HomeTrendingपीडीए जन पंचायत श्रीवास समाज के एक दर्जन लोगों ने थामा सपा...

पीडीए जन पंचायत श्रीवास समाज के एक दर्जन लोगों ने थामा सपा का दामन

  • पीडीए जन पंचायत श्रीवास समाज के एक दर्जन लोगों ने थामा सपा का दामन

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
ओरन, बांदा। नरैनी विधानसभा में पीडीए समाज को जोड़ने पर जिोर दिया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव चिंतामणि श्रीवास सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नरैनी विधानसभा क्षेत्र के सिंहपुर गांव में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पीडीए समाज को एकजुट करने और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। जन पंचायत में पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चिंतामणि श्रीवास शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद कृष्णा देवी और विधायक विशम्भर यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने की।
इस मौके पर पार्टी नेताओं ने पीडीए समाज को एकजुट करने और समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने की बात कही। नेताओं ने कहा कि समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने और उनके अधिकारों एवं समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए एकजुटता जरूरी है। इस दौरान कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और विचारधारा से अवगत कराने का आह्वान किया गया।
इस दौरान श्रीवास समाज के करीब एक दर्जन लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। पार्टी में शामिल हुए लोगों का नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान नए सदस्यों ने पार्टी के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही, सिंहपुर गांव में आयोजित इस जन पंचायत के माध्यम से समाजवादी पार्टी ने पीडीए समाज के लोगों को एक मंच पर लाने और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं और पार्टी समर्थकों की मौजूदगी रही।

 

 

 

 

 

Must Read