HomeTrendingमुमताज अली बनाये गये सपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य

मुमताज अली बनाये गये सपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य

  • मुमताज अली बनाये गये सपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगी प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी ने अपने संगठन को पूरी तरह से मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के संस्तुति पर सपा के वरिष्ठ नेता मुमताज अली को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया है। बताते चलें कि प्रदेश के कद्दावर मुस्लिम नेता व सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन के साले मुमताज अली लगातार कई दशकों को राजनैतिक रूप सक्रिय हैं। इस समय पर जनपद में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। उनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष उमेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली, ओम नारायण त्रिपाठी, प्रमोद गुप्ता राजा आदि ने खुशी जताई है।

 

 

 

 

 

Must Read