963223
प्रधानाध्यापक मुकेश कुमारी ने अतिथियों का फूल मालाओं,पटका पहनाकर एवं बुकें देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने नवीन नामांकन कराने वाले नन्हे मुन्नों का स्वागत कर किया। उसके पश्चात एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। निःशुल्क पुस्तक भी वितरित कीं। स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग से बचाव के लिए पूरे गांव में भ्रमण करके लोगों को जागरूक करते हुए रैली भी निकाली। इस अवसर पर जिला समन्वयक गौरव शाक्य, ब्लॉक गुणवत्ता समन्वयक धीरज वर्मा, प्रधानाचार्य मुकेश कुमारी, हरिश्चंद्र, रश्मि शाक्या, शीतल, नीरज यादव, अनीता बिड़ला समेत अन्य मौजूद रहे।








