जागरूकता शिविर में दी गयी सरकारी योजनाओं की जानकारी
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। विकास भवन सभागार में इंडियन बैंक अग्रणी बैंक प्रकोष्ठ के तत्वाधान में भारत सरकार की जनकल्याणकारी संचालित प्रमुख योजनाओं की जानकारी हेतु जागरूकता शिविर आयोजित करने के साथ 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चलने वाले त्रिमासीय कैंप का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी रमाशंकर, अग्रणी जिला प्रबंधक रविशंकर, उपायुक्त उद्योग गुरूदेव एवं निदेशक आरसेटी बांदा गिरजेश कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यशाला के समन्वयक अग्रणी जिला प्रबंधक रविशंकर द्वारा भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में मुख्यतः जन-धन योजना, जीवन सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना की जानकारी प्रदान करते हुए समस्त बैंक प्रबन्धकों, बैंक मित्रों, बीसी सखियों एवं वित्तीय साक्षरता केंद्र (आरोह) के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया की उक्त जानकारी समस्त ब्लाक एवं ग्राम पंचायत स्तर आदि पर जागरूकता शिविर आयोजित करते हुए उपर्युक्त योजनाओं का संतृप्तिकरण सुनिश्चित करें। उपायुक्त उद्योग बांदा ने मुख्यमंत्री युवा योजना की प्रमुख रूप से जानकारी प्रदान करते हुए बैंक प्रबन्धकों से अनुरोध किया कि उक्त योजना का लाभ अधिक से अधिक लाभार्थियों को प्रदान किया जाय। साथ ही नए आवेदन कराये जायं। वित्तीय साक्षरता सलाहकार के.पी. दिनकर ने कार्यशाला में उपस्थित लाभार्थियों के प्रश्नों एवं सन्देहों का सन्तोषजनक जवाब दिया।
उक्त कार्यशाला के मुख्य अतिथि रमाशंकर, जिला विकास अधिकारी बाँदा द्वारा समस्त ब्लाकों के बी.एम.एम, बैंक शाखा प्रबंन्धकों को निर्देशित किया कि 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चलने वाले त्रैमासिक कैंप में ग्राम प्रधानों एवं खंड विकास अधिकारियों से सामन्जस्य स्थापित करते हुए जागरूकता शिविर के माध्यम से लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाए और अधिक से अधिक नामांकन कराये जाएँ एवं जन धन योजनान्तर्गत खुले हुए निष्क्रिय खातों में केवाईसी कराते हुए पुनः सक्रीय कराया जाय। कार्यशाला में समस्त बैंकों के जिला समन्वयक, राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन से जिला मिशन प्रबंधक, धर्मेन्द्र जायसवाल, समूह सखी, आरसेटी प्रशिक्षु आदि उपस्थित रहे। सौ से अधिक व्यक्तियों ने कार्यशाला का लाभ उठाया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









