HomeTrendingसपाजनों ने डा. लोहिया की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

सपाजनों ने डा. लोहिया की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

  • सपाजनों ने डा. लोहिया की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। बिजली खेड़ा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रखर समाजवादी चिंतक एवं विचारक डा. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम जिलाध्यक्ष एड. उमेश यादव की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में जनपद बाँदा के प्रमुख नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. लोहिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों, सिद्धांतों और सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के उपरांत स्नातक एमएलसी एवं प्रत्याशी डा. मानसिंह यादव ने प्रेस वार्ता करके शिक्षकों, युवाओं एवं कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना की बहाली, 69 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़े मुद्दों, वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं तथा बेरोजगारी भत्ता जैसे विषयों पर अपनी बात रखी। शिक्षकों, कर्मचारियों और बेरोजगार युवाओं के हितों से जुड़े सवालों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाना आवश्यक है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव विशम्भर प्रसाद निषाद, बांदा लोकसभा सांसद कृष्णा पटेल, बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव हसन सिद्दीक़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली, पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बंदवी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय करण यादव, महेंद्र वर्मा, अशोक गौर, कुदरत उल्ला, प्रमोद गुप्ता, ईशान सिंह, ओम नारायण त्रिपाठी, वीरेंद्र गुप्ता, मयंक द्विवेदी, राम लाल प्रजापति, सत्य नारायण सोनकर, किरण यादव, सुमन दिवाकर, रजनी यादव, प्रियांशु गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, राजन चंदेल, निलेश श्रीवास, नासिर खान, आमिर खान, प्रमोद निषाद, लालमन यादव, मुन्ना पटेल, साजिद डॉलर, दिलीप पटवा, कल्लू चौहान, मुशीर फारूकी, मुलायम यादव, अशोक पांडेय, अमोल यादव, जितेंद्र यादव, पंकज यादव, ऋषि द्विवेदी, मनी कश्यप, रोहित प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Must Read