‘कंक्रीट गोल्ड सीमेंट’ का पहला ट्रक अमेठी प्लाण्ट से हुआ रवाना
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल/राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। कनोडिया ग्रुप के प्रीमियम उत्पाद ‘कंक्रीट गोल्ड सीमेंट’ का पहला ट्रक अमेठी प्लांट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस विशेष अवसर पर कनोडिया ग्रुप के सीमेंट डिवीजन के अध्यक्ष पीपी सिंह ने ट्रक को रवाना किया। पीपी सिंह ने कहा कि कंक्रीट गोल्ड सीमेंट अपनी प्रीमियम गुणवत्ता और मजबूती के लिए जाना जाता है। अब हम अपने अमेठी प्लाण्ट से पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
हमारी सेल्स टीम पूरी तरह तैयार है और हम इस क्षेत्र में तेजी से अपना नेटवर्क बढ़ा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि जल्द ही कंक्रीट गोल्ड सीमेंट इस क्षेत्र में भी सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले शीर्ष ब्रांड्स में शामिल होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड और हरियाणा में बड़ी सफलता हासिल करने के बाद अब कंक्रीट गोल्ड सीमेंट पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। कार्यक्रम में कंपनी के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









