Homeअमेठीअमृत सरोवर पर 'योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ', थीम के साथ...

अमृत सरोवर पर ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’, थीम के साथ हुआ योगाभ्यास

अमृत सरोवर पर ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’, थीम के साथ हुआ योगाभ्यास

तेजस टूडे ब्यूरो
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य कल्याण और प्रकृति के साथ सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए अमृत सरोवर स्थलों पर शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन करने हेतू निर्देशित किया गया था। ग्राम पंचायत जमालपुर रामपुर अमृत सरोवर रत्ना तालाब में आयोजन हुआ। अमृत सरोवर स्थलों पर स्थानीय समुदाय, आमजन, सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं हितग्राहियों के लिए योग सत्र आयोजन किया जाना था। हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए एक नई थीम तय की जाती है जो योग के एक खास पहलू पर जोर देती है। साल 2025 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” (Yoga for One Earth, One Health) है। यह थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” के वैश्विक विचार को बढ़ावा देती है जिसका अर्थ है कि स्वस्थ और टिकाऊ भविष्य के लिए हमारे ग्रह और हम सभी की सेहत आपस में जुड़ा हुआ है। इसके अलावा यह थीम योग के जरिए ओवरऑल हेल्थ और पर्यावरणीय स्थिरता के महत्व पर भी प्रकाश डालती है।
आसन, प्राणायाम (सांस लेने हेतु व्यायाम) और ध्यान संबंधित क्रिया शामिल किया गया। साथ ही योग के लाभों और स्वस्थ शैली जीवन को बनाये रखने के महत्व पर संगोष्ठी एवं परिचर्चा भी किया गया। ग्राम, ग्राम पंचायतों के आमजन, हितग्राहियों को आयोजन से संबंधित सभी गतिविधियों के बारे में सूचित कर आयोजन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया जिससे शारीरिक एवं मानसिक विकास हो सकेगा।
जनपद के लोकपाल मनरेगा ओजस्कर पाण्डेय ने बताया कि ग्राम, ग्राम पंचायतों के आमजन, हितग्राहियों को आयोजन से संबंधित सभी गतिविधियों के बारे में सूचित कर आयोजन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया जिससे शारीरिक एवं मानसिक विकास हो सकेगा। साल 2025 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” (Yoga for One Earth, One Health) है। यह थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” के वैश्विक विचार को बढ़ावा देती है जिसका अर्थ है कि स्वस्थ और टिकाऊ भविष्य के लिए हमारे ग्रह और हम सभी की सेहत आपस में जुड़ा हुआ है। इसके अलावा यह थीम योग के जरिए ओवरऑल हेल्थ और पर्यावरणीय स्थिरता के महत्व पर भी प्रकाश डालती है।
गांव में निर्मित अमृत सरोवर के पास योग अभ्यास के साथ जल संरक्षण जल संवर्धन की महत्त्वता के प्रति समझ विकसित करना है। योग अभ्यास के दौरान ग्रामीण जन जहां एक और स्वस्थ जीवन की राह चुनेंगे। दूसरी ओर सामाजिक समरसता आजीविका संवर्धन गतिविधियों भी कार्ययोजना तय करेंगे तथा जल स्रोतों की स्वच्छता पर भी चर्चा भी की गयी। इसका मूल उद्देश्य आमजनों को योग के प्रयोग से आम जीवन में निरोगी रहने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना था। इस अवसर पर ग्राम प्रधान देशराज, सरिता, राम सुमिरन मनोज मुनिबर, रमेश, शिवबालक, अमित सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read