सड़क दुघर्टना में महिला घायल, अस्पताल में भर्ती
तेजस टूडे सं.
चंचल तिवारी
अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कालिकन-लोहिया नगर मार्ग कालिकन के समीप सड़क पर बने ब्रेकर की उछाल से मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे जा रही महिला पूनम पत्नी चंद्रभान निवासी कड़ेर गांव 30 वर्ष सड़क पर गिर गई और चोटिल हो गई। मोटरसाइकिल सवार घायल के पति चंद्रभान पाल ने पूनम को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया जहां इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार लोहियानगर मार्ग कालिकन धाम दर्शन करने आ रहे थे। रास्ता अनजान होने के कारण रोड ब्रेकअप हो गया जिससे मेरी पत्नी पीछे मोटरसाइकिल पर बैठी थी सड़क पर गिर कर चोटिल हो गयी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










