तथाकथित डाटा ऑपरेटर लेकिन कार्य सरकारी
काम पूर्ति विभाग में, नौकरी हवा हवाई
तेजस टूडे ब्यूरो
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। खाद्य एव रसद विभाग अमेठी में डाटा ऑपरेटरों की तैनाती नहीं और तैनात ऑपरेटरों की जानकारी शासन को भी नहीं है।
क्योंकि मजेदार बात यह है कि पूर्ति विभाग के निरीक्षक के ऊपर सब दारोमदार है। पूति विभाग में आनलाइन का कार्य दिनेश कुमार, सुशेन यादव, सोनू पाल आदि नाम के तथाकथित डाटा ऑपरेटर का काम कार्यालय में आये दिन करते है। लेकिन इन तथाकथित डाटा ऑपरेटरों की तैनाती ना तो संविदाकार्मिक है। ना ही खाद्य एव रसद बिभाग से तैनाती है।तथाकथित डाटा ऑपरेटर दिनेश कुमार का कहना है कि काम करते है लेकिन वेतन और मानदेय नहीं मिलता है। तथाकथित डाटा ऑपरेटर सोनू पाल का कहना है कि इलाके के कोटेदारो का सहयोग करते है। बस उन्ही से मेरा भी काम बन जाता है। खाद्य एव रसद बिभाग अमेठी पूर्ति निरीक्षक शुभम चौधरी अपने कार्यालय मे ब्यस्त है। तीन तथाकथित डाटा ऑपरेटर से बात करते है। और उन्हे काम बताते है। कोटेदारो को भी इन तथाकथित डाटा ऑपरेटर के काम का कोई बटवारा नही है। पूर्ति निरीक्षक शुभम चौधरी का कहना है कि अब तो सभी काम आनलाइन है। काम की अधिकता है। अपने खर्च से लोगों से काम करवाते हैं। शासन से कोई तैनाती नहीं है, काम चाहिए। प्रशासन से अनुमति नहीं है, इस नाते कार्य किसी तरह चल रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









