जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनने पर लगा ग्रहण

जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनने पर लगा ग्रहण

तेजस टूडे ब्यूरो
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। जिले के भेटुआ विकास खंड की कुछ ग्राम पंचायतों में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने का काम दो महीने से रुका हुआ है। पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम विकास अधिकारियों और पंचायत सचिवों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस बदलाव के बाद नई आईडी और पासवर्ड जारी न होने से प्रमाण पत्र बनाने का काम रुक गया। शिवगढ़ जलालपुर ग्राम पंचायत के संड़िला गांव के विवेक शर्मा 30 जून से अपनी बेटी के स्कूल एडमिशन के लिए जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कराने के लिए प्रयासरत हैं। पंचायत सचिवों के लिए नई आईडी और पासवर्ड जारी होने से कुछ राहत मिली लेकिन समस्या अभी भी जारी है। बंदोड्या गांव के अभिषेक त्रिपाठी को अपने मृतक भाई का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया। उनकी ग्राम पंचायत की नई सचिव आराधना आईडी-पासवर्ड मिलते ही दो महीने की छुट्टी पर चली गईं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन को तबादले और छुट्टियों से पहले वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी। भेटुआ ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों के लोग प्रभावित हैं। स्थानीय लोगों ने ब्लॉक प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम जल्द शुरू हो सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA