गड्ढों के कारण तालाब बना हुआ है पूरे पदमिन गांव का संड़िला सम्पर्क मार्ग

गड्ढों के कारण तालाब बना हुआ है पूरे पदमिन गांव का संड़िला सम्पर्क मार्ग

तेजस टूडे ब्यूरो
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। जिले के भेटुआ ब्लॉक स्थित पूरे पदमिन गांव का संड़िला संपर्क मार्ग गड्ढों के कारण पिछले चार महीनों से तालाब बना हुआ है 700 की आबादी वाले इस गांव में सड़क का 500 मीटर हिस्सा कीचड़ और गंदगी से भरा पड़ा है जिससे ग्रामीणों का जीवन नरक बन गया है। जमा दूषित पानी की दुर्गंध से लोग खाना तक नहीं खा पा रहे और मच्छरों के प्रकोप से मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। ग्रामीण रामकरन यादव, प्रेमा देवी, राम प्रकाश, समरजीत, राम मोहन, शंकर, ओम प्रकाश, राधेश्याम, अरमान, संजय, शिवबहादुर, सुनील और सत्य नारायण ने बताया कि गड्ढों के कारण सड़क पर पानी जमा हो रहा है, जो गंदगी और बीमारियों का मुख्य कारण है। शुक्रवार को गुस्साए ग्रामीणों ने कीचड़ में बैठकर लोक निर्माण विभाग और प्रशासन के रवैये पर रोष जताया। उन्होंने मांग किया कि सड़क निर्माण से पहले गड्ढों को भरवाकर जलजमाव और गंदगी से फौरी राहत दी जाए। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई कि इस बदहाल स्थिति पर तत्काल ध्यान दिया जाए। उनका कहना है कि गड्ढों को भरवाने और जल निकासी की व्यवस्था करने से गंदगी और बीमारियों से कुछ हद तक निजात मिल सकती है। प्रशासन की उदासीनता से त्रस्त ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA