जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में योग सप्ताह शुरू
जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों सहित जन सामान्य ने किया सामूहिक योगाभ्यास
तेजस टूडे ब्यूरो
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज के प्रांगण में योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया जहां जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि एवं जिलाधिकारी संजय चौहान ने फीता काटकर योग सप्ताह का शुभारंभ किया। अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनसामान्य ने योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों द्वारा सभी को योगाभ्यास कराया गया तथा योग के विभिन्न आसन सिखाए गए।
बताते चलें कि आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में शासन के निर्देश पर 15 से 21 जून तक योग सप्ताह आयोजित कर सामूहिक योगाभ्यास कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं जिसके क्रम में प्रातः 6 बजे से 8 तक जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। साथ ही सभी तहसीलों, ब्लॉकों, सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ वेलनेस सेंटर, अमृत सरोवर, नगरीय निकायों आदि जगहों पर भी सामूहिक योग्याभ्यास के कार्यक्रम आयोजित कर जन सामान्य को योग के महत्व के बारे में बताया गया।
जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में जिलाधिकारी ने सभी को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि योग के माध्यम से शरीर में होने वाली विभिन्न बीमारियों से बचा जा सकता है। योगाभ्यास के उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधांशु शुक्ला ने पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









