विद्यालय मर्जर के खिलाफ प्राथमिक शिक्षक संघ ने भरी हूंकार

विद्यालय मर्जर के खिलाफ प्राथमिक शिक्षक संघ ने भरी हूंकार

तेजस टूडे ब्यूरो
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई भादर के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पाठक के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर में शिक्षक/शिक्षिकाओं ने शासन द्वारा चलाई जा रही विद्यालय मर्जर व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई। अध्यक्ष कृष्ण कुमार पाठक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज सरकार छात्र संख्या कम होने के नाम पर कम संख्या वाले विद्यालयों को अधिक संख्या वाले विद्यालयों में मर्ज कर रही है जबकि उन विद्यालयों के बीच की दूरी एक दो किलोमीटर से अधिक है जिसके कारण नन्हे-मुन्ने बच्चे इतनी दूरी तय करने में सक्षम नहीं है जिससे स्पष्ट है कि वह बच्चे अब मौलिक शिक्षा से वंचित हो जाएंगे या फिर कुछ जागरूक अभिभावक अपना राशन बेचकर अपने बच्चों का नामांकन किसी प्राइवेट संस्थान में कराने के लिए मजबूर हो जाएंगे जिसके कारण मुफ्त एवं अनिवार्य बाल शिक्षा कानून अपना दम तोड़ता हुआ नजर आयेगा।
सभा को संबोधित करते हुये नागेन्द्र प्रसाद शुक्ला ने कहा कि ऐसे सभी विद्यालय इस मंशा के साथ खोले गए थे कि बच्चों को मुफ्त एवं अनिवार्य बाल शिक्षा उनके अति निकट उपलब्ध कराई जाय जिससे कोई भी बच्चा अधिक दूरी तय न कर पाने के कारण मुफ्त एवं अनिवार्य बाल शिक्षा से वंचित न रहने पाये। यदि अनिवार्य एवं बाल शिक्षा कानून को ठेंगा दिखाने वाले ऐसे काले कानून को सरकार द्वारा वापस नहीं लिया जाता है तो उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ आगे की तैयारी जन आन्दोलन के रूप में करने के लिए बाध्य होगा।
इस अवसर पर डॉ प्रशान्त सिंह, ललित नारायण तिवारी, शरद पाण्डेय, विजय कुमार, विराट पाण्डेय, सूरज सिंह, अतुल मिश्र, भूपेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, संवारी देवी, पूजा कन्नौजिया, सोनी, सरिता, जय प्रकाश मिश्र, गणेश कुमार, राजेन्द्र कुमार, दिलीप कुमार, अखिलेश, सुनील श्रीवास्तव, पवन तिवारी, विनोद कुमार, अभयराज गुप्ता, आशीष, सुनील कुमार, रामजतन प्रहलाद, संगम लाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA