HomeFirozabadपिता ने आरी से काटकर धड़ से अलग कर दिया बेटी का...

पिता ने आरी से काटकर धड़ से अलग कर दिया बेटी का सिर

पिता ने आरी से काटकर धड़ से अलग कर दिया बेटी का सिर

रविन्द्र कुमार
फिरोजाबाद। जिले में आई एक खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। यहां शुक्रवार को एक पिता ने अपनी बेटी का गला काट उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता ने बेटी की हत्या के पीछे उसके प्रेम संबंधों का होना बताया है। उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला तिलकनगर निवासी मनोज राठौर की बेटी रुचि का एटा निवासी युवक के साथ प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी जब पिता को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया।

बेटी को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। वह शादी के लिए परिवार पर दबाव बनाने लगी थी। इससे पिता परेशान हो गया और उसने बेटी को ठिकाने लगाने का मन बना लिया। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे बेटी रुचि घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में थी, तभी वहां पहुंचे पिता ने रुचि का आरी से गला काटकर हत्या कर दी। चीख पुकार सुनकर लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर एसपी देहात डा. अखिलेश नारायण सिंह, सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा के साथ अन्य थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आरोपी पिता को हिरासत में लिया है। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि युवती के प्रेम संबंध एटा निवासी एक युवक से थे, इसलिए पिता ने बेटी की आरी से गला काटकर हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read