Homeमैनपुरीरूद्राक्षमैन ने राज्यसभा सदस्य को भेंट किया रूद्राक्ष का पौधा

रूद्राक्षमैन ने राज्यसभा सदस्य को भेंट किया रूद्राक्ष का पौधा

रूद्राक्षमैन ने राज्यसभा सदस्य को भेंट किया रूद्राक्ष का पौधा

संतोष तिवारी
मैनपुरी। प्रशांत फाउंडेशन इटावा द्वारा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु विगत कई वर्षों से वृहद स्तर पर चलाए जा रहे, त्रिवेणी मिशन, हरियाली मिशन और वृक्षदान महाअभियान एवं मिशन ग्रीन अर्थ के तहत रूद्राक्ष मैन डा. रिपुदमन सिंह यादव संस्थापक प्रशांत फाउंडेशन इटावा ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव (बाबू जी) को रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया।

साथ में रहें वरिष्ठ समाजसेवी विपिन यादव और पर्यावरणविद् समाज सेवी डा. हेमंत यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत फाउंडेशन इटावा। प्रशांत फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे विगत कई वर्षों से वृक्षदान महाअभियान के तहत कई प्रशासनिक अधिकारियों और समाजसेवकों को भी पौधे भेंट किए गए। साथ में प्रशांत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पर्यावरणविद्, समाजसेवी डा. हेमंत यादव और वरिष्ठ समाजसेवी विपिन यादव, विमलेश यादव आदि उपस्थित रहे। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. हेमंत यादव ने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में जब वन क्षेत्र का निरंतर हास होता जा रहा है। तब सम्पूर्ण समाज को इस तरह के वृक्ष दान आयोजनों से सीख लेने की आवश्यकता है। राज्यसभा सांसद श्री यादव ने कहा कि सम्पूर्ण धरा और प्रकृति को सुरक्षित व संतुलित रखने हेतु हमें पौधा रोपण के प्रति लोगों को सजग बनाना होगा और रुद्राक्ष मैन डा. रिपुदमन सिंह यादव द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशंसा की और बधाई दी। प्रशांत फाउंडेशन इटावा के संस्थापक वृक्ष मित्र एवं समर्पित समाज सेवी रुद्राक्ष मैन ने सभी जनमानस से हाथ जोड़कर प्रार्थना कि है कि प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प लें और सभी लोग कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी बच्चों की तरह देखभाल करें। प्रशांत फाउंडेशन इटावा ने 75वां अमृत पर्यावरण महोत्सव पर एक बार फिर से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के प्रति जागरूक एवं सचेत किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read