HomeBiharराष्ट्रपति से वृद्धों ने मांगी इच्छा मृत्यु

राष्ट्रपति से वृद्धों ने मांगी इच्छा मृत्यु

राष्ट्रपति से वृद्धों ने मांगी इच्छा मृत्यु

सुनील कुमार
सासाराम, रोहतास (बिहार)। रोहतास जिले के डेहरी के इन लोगों ने राष्ट्रपति से मांग दिया इक्षा मृत्यु। बंद पड़े रोहतास उद्योग समूह के 1400 क्वार्टरों को खाली करने की डेडलाइन प्रशासन द्वारा 30 अगस्त को दिया गया है। डेडलाइन की तिथि ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है, डालमियानगर क्वार्टर में रहने वाले लोगों की धड़कनें तेज होती जा रही हैं। यहां आवासीय परिसर में रहने वाले 11 वृद्धजनों ने शपथ पत्र के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश व राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है।
इस खबर ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों व आईबी से जुड़े अधिकारियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश व राष्ट्रपति को भेजे शपथ पत्र में इन सबने कहा है कि वे सभी करीब 50 वर्षों से डालमियानगर के आवासीय ववार्टर में रह रहे हैं। वर्ष 1984 से उद्योग बंद होने के बाद भुखमरी की स्थिति आ गई थी। जैसे-तैसे छोटे-छोटे बाल-बच्चों का पालन-पोषण कर बड़ा किया है। इसी बीच रोहतास उद्योग के शासकीय समापक द्वारा गलत तथ्यों की जानकारी दिए जाने की वजह से उच्च न्यायालय द्वारा क्वार्टर खाली कराने का आदेश दिया गया है। ऐसे में क्वार्टर खाली करने के बाद हम सभी डालमियानगरवासी के पास किसी तरह का कोई सहारा नहीं है। स्थिति काफी दयनीय हो जाएगी। शपथ पत्र के माध्यम से हम सभी आग्रह करते हैं कि इस स्थिति में मृत्यु के अलावा कोई विकल्प नहीं नजर आ रहा है। इसलिए इच्छा मृत्यु की अनुमति दी जाए। वृद्धजनों ने इसकी प्रतिलिपि जिले के डीएम, एसपी, एसडीएम, रोहतास उद्योग के शासकीय समापक सीओ व डालमियानगर थानाध्यक्ष को भी भेजी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read