Homeप्रतापगढ़जयंती पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

जयंती पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

जयंती पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। भारत को 21वीं सदी में ले जाने का सपना राजीव गांधी ने देखा था। भारत में संचार क्रांति के वे जनक थें। पंचायती राज व्यवस्था को लागू करना और जवाहर रोजगार योजना को जन-जन तक पहुँचाना ही उनका लक्ष्य था। उक्त बातें किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कुंडा स्थित डाक बंगले पर राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद कही। साथ ही आगे कहा कि वोटिंग करने की उम्र को 21से 18 वर्ष करने का श्रेय राजीव गांधी को ही जाता है। आज का युवा राजीव गांधी के सपने को भूलता जा रहा है। राजनीति में धन, बल और बाहुबल हावी होता जा रहा है। राजनीति को स्वच्छ बनाने के लिए युवाओं को राजनीति में आना होगा, जिससे राजीव गांधी का सपना साकार हो सके। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष मो. यूसुफ, राम खेलावन सरोज, डॉ. लईक अहमद, संजय शुक्ला, शिव प्रसाद, नागेश सिंह, मो. शमीम, अशोक सिंह सहित कई सारे कांग्रेसी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read