जुताई के दौरान रोटावेटर की से चालक की हुई मौत
बेटे की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र के लाला खेड़ा मजरा नैकामऊ गांव निवासी रोहित सिंह यादव 26 पुत्र स्व. पारसनाथ यादव अपने खेत के पड़ोसी किसान रामआसरे के खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया।
ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पहुंचे ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना शुक्रवार को सुबह लगभग सात बजे की है। बताते है कि घटना के समय रोहित अकेले खेत में काम कर था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। छोटे भाई राहुल व माता श्रीमती देवी इकलौती बहन सुमन का रो—रो कर बुरा हाल है। इस बाबत पूछे जाने पर भगवंत नगर चौकी इंचार्ज देवेन्द्र अवस्थी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शुक्रवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मचा रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














