कचहरी में वादकारी की हुई मौत
तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। फैजाबाद सिविल कोर्ट की नई बिल्डिंग में सातवें तल पर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अधिवक्ताओं में इसको लेकर काफी नाराजगी है।
वह व्यक्ति कौन था, किसलिए आया था, पता लगाया जा रहा है। न्यू विल्डिंग को लेकर एक बार फिर अधिवक्ताओं में नाराजगी दिख रही है। किसी भी तल पर पीने लिए पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। इस समय उमस और गर्मी के कारण लोगों को 8 तल तक आना जाना पड़ता है। आम लोगों के साथ अधिवक्ताओं में भी काफी दिक्कत है, कई बार अधिवक्ताओं ने मामला भी उठाया लेकिन कुछ नहीं हुआ।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














