जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने सिरदला प्रखण्ड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
संजय सक्सेना
सिरदला (नवादा)। जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार ने शनिवार को सिरदला प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी दिपेश कुमार व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी दीपक प्रसाद के साथ योजनाओं का समीक्षा किया। औचक निरीक्षण में सभी कर्मियों का उपस्थिति पंजी का अवलोकन किये। वहीं लंबित योजनाओं को ससमय पूरा कराये जाने का निर्देश दिये। प्रखंड के घघट, खटाँगी, सिरदला, सांढ़ मंझगावां, अब्दुल, पंचायत में बन्द पड़े हर घर नल की जल योजना को चालू कराये जाने का भी निर्देश दिया गया। पंचायती राज विभाग से संचालित टाइड व अनटाइड योजनाओं की पंजी का भी निरीक्षण किया गया। संचिका संधारण संतोषजनक नही पाए जाने बीपीआरओ को आवश्यक निर्देश देते हुए पंचायत सचिव व कार्यपालक सहायक का सप्ताहिक बैठक लेने को कहा गया। क्षेत्र के पड़िया गांव में वर्षों अधूरा पड़ा पक्की नाली निर्माण योजना को पूर्ण कराये जाने का निर्देश बीपीआरओ को दिया गया। सरकारी वेंडर के खाते का भी जांच करने का निर्देश दिया गया, ताकि योजनाओं की राशि आय ब्यय पारदर्शी व पत्यक्ष हो सके। औचक निरीक्षण में जेई आशीष कुमार अनुपस्थित पाये जाने पर स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश बीडीओ दिपेश कुमार को दिया गया। मौके पर लेखपाल, जेई मो आदिल आलम आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















