963145
मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार शाम करीब 7 बजे बच्ची घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन जब थाने में तहरीर दी गई तो पुलिस ने तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया। गांव वालों की आशंका पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले कौशल कुशवाहा, उसके भाई मनीष, पिता अर्जुन सिंह और मां सुमन देवी को हिरासत में लिया।








