Homeअलीगढ़अलीगढ़ई-केवाईसी एवं फेस कैप्चर के माध्यम से प्रमाणीकरण के बाद ही मिलेगा...

ई-केवाईसी एवं फेस कैप्चर के माध्यम से प्रमाणीकरण के बाद ही मिलेगा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर शासकीय योजनाओं का लाभ

ई-केवाईसी एवं फेस कैप्चर के माध्यम से प्रमाणीकरण के बाद ही मिलेगा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर शासकीय योजनाओं का लाभ

तेजस टुडे सं.
राहुल तिवारी
अलीगढ़। जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकान्त राय ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत सभी लाभार्थियों का पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से उनके आधार से ई-केवाईसी करते हुए उनका फेस कैप्चर (चेहरा प्रमाणीकरण) किया जा रहा है। इसके तहत लाभार्थी का गर्भवती और धात्री की श्रेणी में स्वयं के आधार से ई-केवाईसी व उनका चेहरा प्रमाणीकरण किया जा रहा है। सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपने केंद्र पर पंजीकृत सभी लाभार्थियों का पोषण ट्रैकर एप पर ई-केवाईसी एवं फेस कैप्चर कर रही हैं। डीपीओ ने सभी लाभार्थियों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इसमें लाभार्थी के आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से ई-केवाईसी हो रही है। यदि कोई लाभार्थी आंगनबाड़ी कार्यकत्री को अपना लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी नहीं देना चाहता तो पोषण ट्रेकर पर वेनिफिशियरी माड्यूल में जाकर वह स्वयं अपना ई-केवाईसी एवं फेस कैप्चर कर सकता है। साथ ही जिन लाभार्थियों का आधार के साथ मोबाइल नम्बर लिंक नहीं है, वह लाभार्थी अपना आधार में मोबाइल नम्बर यथाशीघ्र करा लें जिससे उनका के०वाई०सी० फेस कैप्चर का कार्य पूर्ण किया जा सकें। जिन लाभार्थियों का ई०के०वाई०सी० व फेस कैप्चर नहीं होगा, उन्हें विभागीय योजनाओं का लाभ देने में समस्या आयेगी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 234269 लाभार्थियों के सापेक्ष मात्र 46174 लाभार्थियों का ई०के०वाई०सी० व फेस कैप्चर का कार्य पूर्ण हो पाया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read